हरियाणा में नशे पर कड़ा प्रहार: 2025 में एनडीपीएस के रिकॉर्ड 3,738 मामले, 6,800 से अधिक गिरफ्तार

Sat, Jan 10 , 2026, 03:26 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़:  हरियाणा में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे सघन अभियान (Anti-Drug Campaign) के तहत राज्य में 2025 में एनडीपीएस अधिनियम (DPS Act in 2025) के अंतर्गत रिकॉर्ड 3,738 एफआईआर दर्ज कीं और 33 विदेशी नागरिकों सहित 6,801 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी (drug trafficking) के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। डॉ. मिश्रा के अनुसार वर्ष 2020 से 2025 के बीच एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 20,519 मामले दर्ज किये गये और 35,207 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

अंतरराज्यीय स्तर पर की गयी कार्रवाई में उत्तर प्रदेश से 169, पंजाब से 147, राजस्थान से 64 और दिल्ली से 45 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी राज्यों से जुड़े तस्कर भी पकड़े गये हैं। विदेशी नागरिकों में 26 नाइजीरियाई, छह नेपाली और एक सेनेगल नागरिक शामिल हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ हरियाणा की सख्त कार्रवाई सामने आती है। वर्ष 2025 में व्यावसायिक मात्रा के 457 एनडीपीएस मामले दर्ज हुए और 1,227 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक वार्षिक आंकड़ा है। पिछले छह वर्षों में करोड़ों रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किये गये।

इनमें 55,701 किलोग्राम गांजा, 89,696 किलोग्राम अफीम भूसा, 1,300 किलोग्राम चरस और 229 किलोग्राम हेरोइन शामिल है। अकेले 2025 में 55.84 किलोग्राम हेरोइन, 18,039 किलोग्राम अफीम भूसा और 6,257 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा 58.44 लाख से अधिक फार्मास्युटिकल ड्रग्स की यूनिट जब्त की गयीं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि 2007 से 2025 तक 370 तस्करों की 67.01 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त या कुर्क की गयी है। राज्य में एनडीपीएस मामलों के त्वरित निपटारे के लिए आठ विशेष अदालतें कार्यरत हैं और जागरूकता के लिए हजारों कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups