बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को चार शातिर चोरों (notorious thieves) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख 96 हजार रुपये और गोली बारुद बरामद किया। सहायक पुलिस अधीक्षक /पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि 3/4 जनवरी की रात्रि बांदा नगर के नजर बाग मोहल्ले में स्थित रजनीश कुमार गुप्ता (Rajneesh Kumar Gupta) के जनरल स्टोर में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के पर्दाफाश के लिये टीमों का गठन किया।
उन्होंने बताया कि नगर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी (CCTV) कैमरों का प्रयोग कर अपराधियों की पहचान करते हुए प्रागी तालाब मुहल्ले के एक मकान में छिपे आरोपियों की घेराबंदी की और हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ा गांव निवासी शिवम, इटौरा गांव निवासी मनीष, जरिया थाने के इटेलिया गांव निवासी संजय उर्फ संजू तथा जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर निवासी अमन उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी गए एक लाख 96 हजार एक सौ रुपए के इनामी कूपन, 3,550 रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा एक तमंचा व कारतूस आदि बरामद किया। सहायक पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध जालौन, हमीरपुर व बांदा जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधों के कई मामले दर्ज है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 08 , 2026, 09:41 PM