ढाका। बंगलादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत में अपने तीन मिशनों के वीजा अनुभाग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन (Touhid Hossain) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। तौहीद हुसैन ने मीडिया से कहा, "मैंने अपने तीन मिशनों से कहा है कि वे फिलहाल अपने वीजा अुनभाग बंद रखें। यह सुरक्षा का मामला है।" उन्होंने हालांकि मिशनों के नाम नहीं बताए लेकिन यूएनबी (UNB) के अनुसार बंगलादेश ने नयी दिल्ली में बंगलादेश उच्चायोग, (Deputy High Commission) कोलकाता में उप उच्चायोग और अगरतला में सहायक उच्चायोग के वीजा अनुभाग बंद कर दिए हैं जबकि चेन्नई और मुंबई में बंगलादेश मिशनों के वीजा अनुभाग कार्यरत हैं।
ऑब्जर्वर बंगलादेश के अनुसार कोलकाता उप उच्चायोग में वीजा सेवाओं का निलंबन बुधवार से प्रभावी हुआ। इस फैसले के तहत भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं, वाणिज्यिक और वर्क वीजा को छोड़कर रोक दी गई हैं। वाणिज्यिक और वर्क वीजा को छोड़कर सभी श्रेणियों के लिए वाणिज्य दूतावास और वीजा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। अंतरिम सरकार ने मौजूदा परिस्थितियों के बीच बंगलादेश जाने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया। इससे पहले 22 दिसंबर को बंगलादेश ने नयी दिल्ली में बंगलादेश उच्चायोग के साथ ही अगरतला में सहायक उच्चायोग और सिलीगुड़ी में वीजा केंद्र में वीजा जारी करने और वाणिज्यिक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। बंगलादेश में कट्टरपंथी तत्वों द्वारा अल्पसंख्यकों, अधिकतर हिंदुओं पर बढ़ते हमलों को लेकर मिशनों के बाहर विरोध-प्रदर्शन हुए थे और तब से ये सेवाएं निलंबित हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 08 , 2026, 09:28 PM