Two Agents: भिण्ड नगरपालिका में संबल योजना घोटाले के दो दलाल गिरफ्तार

Wed, Jan 07 , 2026, 10:11 PM

Source : Uni India

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड नगर पालिका (Bhind Municipality) में संबल योजना के तहत करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े (multi-crore rupee scam) के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया है। योजना में गड़बड़ी कर सरकारी राशि हड़पने के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि भिण्ड नगर पालिका में संबल योजना के अंतर्गत करीब तीन करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में संबल योजना के तत्कालीन प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान (Rajendra Singh Chauhan) मुख्य आरोपी है। वह करीब तीन वर्षों से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने नवंबर माह में विदिशा से गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि पुलिस ने उसे उस समय पकड़ा था, जब वह क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद उसे उसकी गाड़ी सहित भिण्ड लाया गया था।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी राजेंद्र सिंह चौहान ने अपने साथ काम करने वाले दो दलालों के नाम उजागर किए थे। भिण्ड सीएसपी निरंजन राजपूत ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने प्रदीप और अरविंद सिंह की तलाश शुरू की थी। दोनों आरोपी संबल योजना की राशि निकालने के लिए अपने परिचितों और रिश्तेदारों के बैंक खातों की व्यवस्था करते थे और फर्जी तरीके से योजना की रकम हड़पते थे।
पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए दोनों दलालों को भिण्ड शहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन विवेचना कर रही है और घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups