चेन्नई: भारत अंतरिक्ष में एक और बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) PSLV-C62 मिशन के लिए कमर कस रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 12 जनवरी को पूर्वाह्न 10:17 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) के शार रेंज से पीएसएलवी-सी62 मिशन (PSLV-C62 mission) अंतरिक्ष में भेजेगा। इसरो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में घोषणा की, “ पीएसएलवी-सी62 मिशन का प्रक्षेपण 12 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:17 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के शार रेंज से निर्धारित है। पीएसएलवी सी-62 भारत के भरोसेमंद ‘पोलर सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल’ की 64वीं उड़ान होगी। यह EOS-N1 सैटेलाइट को 18 अन्य छोटे सह-यात्री पेलोड के साथ ऑर्बिट में ले जाएगा।
यह मिशन प्राथमिक पेलोड के रूप में ईओएस-एन1 को ले जाएगा, जो रणनीतिक उद्देश्यों के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित एक ‘अर्थ ऑब्जर्वेशन इमेजिंग सेटेलाइट’ है। ईओएस-एन1 के अलावा, यह अभियान 25 किलोग्राम के फुटबॉल के आकार के एक केस्ट्रेल इनिशियल डिमॉन्स्ट्रेटर (केआईडी) को भी ले जाएग, जिसे स्पेन स्थित स्टार्टअप ऑर्बिटल डिमॉन्स्ट्रेटर द्वारा विकसित किया गया है।
यह मिशन साथ ही लगभग 18 उपग्रहों को भी कक्षा में स्थापित करेगा, जिनका कुल वजन 200 किलोग्राम है। ये पेलोड भारत, मॉरीशस, लक्जमबर्ग, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, यूरोप और अमेरिका के स्टार्टअप और अनुसंधान संस्थानों के हैं। अधिकारियों ने कहा कि पीएसएलवी-सी62/ईओएस-एन1 मिशन न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के समर्थन से भेजे जाने वाला यह अभियान मुख्यत: अर्थ ऑब्जर्वेशन मिशन है, साथ ही इसमें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उपयोगकर्ताओं के कई पेलोड भी शामिल हैं।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">The Launch of PSLV-C62 Mission is scheduled on 12 January 2026 at 10:17 hrs IST from First Launch Pad (FLP), SDSC SHAR, Sriharikota.<br><br>Public can witness the launch from Launch View Gallery at SDSC SHAR, Sriharikota by registering through online from the following link…</p>— ISRO (@isro) <a href="https://twitter.com/isro/status/2008568229703413925?ref_src=twsrc%5Etfw">January 6, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 07 , 2026, 02:07 PM