Bipasha Basu's Birthday : 47 वर्ष की हुयी बॉलीवुड की विपाशा बसु! ग्रे शेड्स से की फ़िल्मी करियर की शुरुआत 

Wed, Jan 07 , 2026, 12:30 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आज 47 वर्ष की हो गयी। 07 जनवरी 1979 को दिल्ली में जन्मी विपाशा बसु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर (modeling career) की शुरुआत वर्ष 1996 में कोलकता से ही की थी। मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल (Godrej Cinthol Supermodel contest) में भाग लेने को कहा, और बिपासा बसु इस इसकी विजेता भी बनी।

बॉलीवुड में विपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से की। इस फिल्म में विपाशा बसु के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में विपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये था। बावजूद इसके विपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिये विपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया ।

वर्ष 2002 में विपाशा बसु को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शको को बेहद पसंद आयी साथ हीं विपाशा अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म विपाशा बसु के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में विपाशा बसु ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया था। जिस्म में विपाशा बसु के अपोजिट जॉन अब्राहम थे।

विपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म की सफलता के बाद विपाशा और जॉन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया। विपाशा बसु ने अपने सिने करियर में अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा विपाशा ने तमिल.तेलगु और बंगला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। बिपाशा ने वर्ष 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। विपाशा इन दिनों फिल्मों में सक्रिय नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups