Water-Life-Greenery: बेतिया में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन, पौधारोपण का आह्वान

Tue, Jan 06 , 2026, 07:12 PM

Source : Uni India

बेतिया। बिहार में पश्चिमी चंपारण के अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी (Water-Life-Greenery Day) उप विकास आयुक्त राजीव रंजन सिन्हा (Rajiv Ranjan Sinha) की अध्यक्षता में मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, (Rural Development Agency) पश्चिम चंपारण की तरफ से आज आयोजित इस कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली अभियान के क्रियान्वयन और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। अपर समाहर्ता श्री सिन्हा ने अभियान की शुरुआत, उद्देश्य और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल सरकारी पहल नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सतत आंदोलन है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा का आह्वान किया और साथ में यह भी कहा कि इस विशेष सप्ताह में कम से कम पांच पौधे लगायें।

अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने अपने संबोधन में वर्षा जल संचयन और तालाबों के संरक्षण पर बल दिया। निदेशक एनईपी पुरुषोतम त्रिवेदी ने अभियान को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों आयुष कुमार गुप्ता, मनोरंजन कुशवाहा और खुशी कुमारी को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। । कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक एनईपी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups