Dense Fog In West Bengal: मंगलवार को कोलकाता में एक दशक में जनवरी का दर्ज किया गया सबसे सर्द दिन

Tue, Jan 06 , 2026, 12:44 PM

Source : Uni India

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (capital of West Bengal) में मंगलवार को जनवरी का एक दशक का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर (minimum temperature dropping) 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस शहर में जनवरी के महीने में अब तक का सबसे कम तापमान है। कुछ उपनगरीय और आसपास के इलाकों में पारा और भी नीचे गिर गया, जहां तड़के तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। सुबह कोलकाता में कोहरे की एक पतली परत देखी गयी। सोमवार देर रात से ही उपनगरों और आसपास के जिलों में घना कोहरा (Dense fog) छाना शुरू हो गया था, जो मंगलवार सुबह तक रहा।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 15 वर्षों में जनवरी के दौरान कोलकाता का न्यूनतम तापमान केवल एक बार 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया था। जनवरी 2023 में शहर का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन इस साल तापमान उससे भी नीचे चला गया है। इससे पहले, दिसंबर 2012 में न्यूनतम तापमान एक बार 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जबकि शहर में अब तक का सबसे कम तापमान दिसंबर 1965 में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अगले दो दिनों के दौरान कोलकाता और दक्षिण बंगाल में गंगा के किनारे के इलाकों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। बुधवार और गुरुवार को दक्षिण बंगाल में रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस और गिर सकता है। इसके बाद, अगले चार से पांच दिनों तक तापमान के काफी हद तक स्थिर रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान है। मंगलवार को पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बांकुरा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ (ठंडे दिन) जैसी स्थिति बनी रह सकती है। ऐसा तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहता है।

बांकुरा को छोड़कर इन सभी जिलों में बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने के आसार हैं। मुर्शिदाबाद और नदिया के लिए घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गयी है। उत्तर बंगाल के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं, विशेष रूप से सुबह के समय, जिससे दृश्यता कम हो सकती है। उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बन सकती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups