BJP Insults: भाजपा ने गोधन न्याय योजना बंद कर किया गौवंश का अपमान : छत्तसीगढ़ कांग्रेस

Mon, Jan 05 , 2026, 09:00 PM

Source : Uni India

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) द्वारा गाय को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजनांदगांव में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन युवा नेता एवं पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री तथा प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग (Minority Department) के सचिव विशु अजमानी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पहले एक घुमंतू गाय की विधिवत पूजा-अर्चना की, इसके पश्चात भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता एवं पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा प्रारंभ की गई गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ की एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी पहल थी, जिसने गौवंश संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला स्व-सहायता समूहों और गौपालकों को आर्थिक संबल प्रदान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इस योजना को बंद कर गौवंश और ग्रामीण आजीविका—दोनों का अपमान किया है।

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव विशु अजमानी ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एक ओर गाय के नाम पर राजनीति करती है, वहीं दूसरी ओर गौवंश को लेकर भेदभावपूर्ण बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश राज्यों में गौवंश वध पर प्रतिबंध से जुड़े कानून कांग्रेस शासनकाल में ही लागू हुए थे, इसलिए भाजपा को गौ-रक्षा पर नैतिक उपदेश देने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि “जर्सी गाय को गौ माता नहीं माना जा सकता।” कांग्रेस नेताओं ने इसे हिंदू आस्था का सीधा अपमान बताते हुए कहा कि भाजपा अब गायों को भी नस्ल और उत्पत्ति के आधार पर बांटने की राजनीति कर रही है

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups