मैनपुरी। मैनपुरी में संम्पूर्ण समाधान दिवस (Complete Solution Day) के अवसर पर तहसील भोगांव में जन-शिकायतें सुनने के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह (Anjani Kumar Singh) ने कहा कि जमीन पर कब्जा सम्बन्धी शिकायतें अभी भी आ रही हैं। राजस्व विभाग (revenue department) के अधिकारी कब्जा करने वालों को भू-माफिया घोषित करें। उन्होंने कहा कि अन्य प्रकरणों पर अब शिकायतें कम हुई हैं,लेकिन अभी भी भूमि पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायतें निरतंर प्राप्त हो रही हैं, पक्की पैमाइश के बाद भी कुछ प्रकरण में पुनः कब्जा करने के प्रकरण भी संज्ञान में आ रहे हैं।
उन्होने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पैमाइश के बाद पुनः कब्जा करने वालों के विरुद्ध भू-माफिया के तहत सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि भूमि विवाद के प्रकरण प्राथमिकता पर निपटाए जाएं, राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में भूमि विवाद के प्रकरणों को निस्तारित करें, यदि पैमाइश के दौरान किसी के द्वारा अवरोध किया जाये तो उसे भारी मुचलके में पाबंद किया जाये। आज जन-सुनवाई के दौरान भोगांव क्षेत्र के 28 शिकायतकर्ताओं ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किये, जिसमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निदान कर शिकायतकर्ता को राहत प्रदान की।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 05 , 2026, 07:57 PM