नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सोमवार को आजीवन कारावास के एक ऐसे दोषी को गिरफ्तार किया जो दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) में अपील खारिज होने के बाद जमानत तोड़कर फरार हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार भीम महतो को 2002 में नबी करीम पुलिस स्टेशन (Nabi Karim police station) में दर्ज एक मामले में अपने भाई किशन महतो की 1999 में हुई उसे तीस हजारी के एक सत्र न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास (Life imprisonment) की सजा सुनाई गई थी लेकिन बाद में उच्च न्यायालय में उसकी अपील लंबित रहने के दौरान वह जमानत पर रिहा हुआ था।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 30 अक्टूबर को महतो की अपील खारिज कर दी और उसे पांच नवंबर तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। हालांकि महतो ने अदालत के आदेश का पालन नहीं किया और फरार हो गया जिसके बाद सत्र न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इस मामले में फरार आरोपी का पता लगाने के लिए नबी करीम पुलिस स्टेशन से एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त निधिन वलसन ने कहा, "टीम ने बिहार में आरोपी के पैतृक गांव और अन्य संदिग्ध ठिकानों पर लगातार निगरानी की।
इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तकनीकी एवं डिजिटल खुफिया जानकारी का विश्लेषण भी किया।" उन्होंने कहा कि विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर टीम ने महतो को गुरुग्राम के सेक्टर 17 स्थित सुखराली एन्क्लेव से गिरफ्तार किया। स्थानीय खुफिया इकाइयों की सहायता से शुक्रवार देर रात चलाए गए अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि महतो को हिरासत में ले लिया गया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 05 , 2026, 04:26 PM