छपरा: बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में रविवार देर रात चोरों ने थाना परिसर के समीप स्थित एक मंदिर से श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की प्रतिमायें चोरी (Theft of idols made of eight metals) कर लीं, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई, जब मंदिर के पुजारी पूजा- अर्चना के लिये मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा (temple lock broken) हुआ है और गर्भगृह में स्थापित अष्टधातु की प्रतिमायें गायब हैं। इसके बाद पुजारी ने तुरंत मशरक थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही मशरक के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार सुधांशु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिये हैं, जिससे अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि चोरी की इस घटना को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष और चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 05 , 2026, 02:36 PM