बैंकॉक: थाईलैंड और कंबोडिया में चल रहा सीमा विवाद गुरुवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया जिसमें थाईलैंड के 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। देर शाम तक दोनों देशों के सीमांत इलाकों में रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। ‘बैंकाक पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक कंबोडिया के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कंबोडिया में हताहतों की जानकारी नहीं मिल सकी।
रायल थाई आर्मी के हवाले से बताया गया कि कंबोडिया की सेना ने रॉकेट दागे और आम लोगों को निशाना बनाया। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए थाईलैंड ने सीमाई इलाकों में एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात कर दिए। थाई वायुसेना ने भी दो कंबोडियाई इलाके में बमबारी की। थाई शासन ने कंबोडिया गए अपने नागरिकों को फौरन देश वापसी का आदेश दिया है। बौद्ध् धर्म बहुसंख्यक वाले इन दोनों देशों ने एक-दूसरे पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है।
कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से थाईलैंड और कंबोडियाई सैनिकों के बीच झड़पों को रोकने के लिए “तत्काल बैठक” बुलाने का अनुरोध किया। मानेत ने कहा कि थाईलैंड के गंभीर हमले के चलते क्षेत्र में शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने थाईलैंड पर सीमावर्ती क्षेत्रों में कंबोडियाई इलाकों पर ‘बिना उकसावे , पूर्वनियोजित और जानबूझकर हमले’ करने का आरोप लगाया है।
कंबोडिया के प्रमुख मीडिया ‘खमेर टाइम्स’ ने सेना के हवाले से बताया कि देश के ओड्डार मींचे प्रांत में ता मोआन थॉम मंदिर और ता क्रा बेई मंदिर इलाकों सहित दूसरे प्रांतों में सेनाएं देश की रक्षा कर रही है। कंबोडियन-थाई सशस्त्र संघर्ष ता मोआन थॉम मंदिर से प्रारंभ हुआ, जो जल्द ही कंबोडियन-थाई सीमा के साथ अन्य युद्धक्षेत्रों तक फैल गया। कंबोडिया का आरोप है कि यह लड़ाई तब शुरु हुई जब थाई पक्ष ने ता मोआन थॉम मंदिर पर गोलाबारी की। चीन और मलेशिया ने दोनों देशों से आपसी तनाव घटाने का आग्रह किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 25 , 2025, 08:34 AM