बारां: राजस्थान के बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र में ऑपरेशन नशा-विनाश अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 162.35 ग्राम स्मैक और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किये हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आँकी गई है।
क्या है बैक स्टोरी?
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान पचेलकला बड़गांव मार्ग के पास झाड़ियो के पीछे बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। वे पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस दल ने पीछा करके उनको दबोच लिया। पूछताछ में उनकी शिनाख्त लेखराज एवं सुरेन्द्र के रूप में हुई।
उनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास से 19 ग्राम 78 मिली ग्राम स्मैक, ऐविल औषधि एवं स्मैक का मिश्रण, ऐविल औषधि के 70 इंजेक्शन और 19 इंजेक्शन सिरींज और मादक पदार्थ बेचने के उपकरण, तीन मोटर साईकिल बरामद हुईँ।
दोनों आरोपी भाई हैं
उन्होंने बताया कि उक्त दोनों आरोपी भाई हैं जो आसपास के गांव के व्यक्तियों एवं बच्चों को स्मैक की आपूर्ति करते हैं। स्मैक नहीं मिलने पर ऐविल इंजेक्शन की अपूर्ति करते है। उनसे पूछताछ के बाद विक्की उर्फ विशाल गौचर को पकड़ा गया। उसके पास से 142.57 ग्राम स्मैक बरामद हुई।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 05 , 2026, 07:53 AM