Chief Minister Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय बजट-2026 के रेल अवसंरचना के बारे में यह बात कही!

Thu, Feb 05 , 2026, 08:08 AM

Source : Uni India

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के रेल नेटवर्क के लिए दस हजार करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक बजट आवंटन प्रदेश में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं कनेक्टिविटी के विस्तार को नयी गति प्रदान करेगा।

शर्मा का सोशल मीडिया पोस्ट 
शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्होंने प्रदेश में आधुनिक एवं सशक्त रेल नेटवर्क के संकल्प को साकार करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय बजट-2026 के बारे में लिखा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल, सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय बजट-2026 के अंतर्गत राजस्थान के रेल नेटवर्क के लिए 10 हजार 228 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन प्रदेश में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं कनेक्टिविटी के विस्तार को नयी गति प्रदान करेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups