Taliban Haqqani Network: अमेरिका ने तालिबान नेताओं को वैश्विक आतंकवादी समूह की सूची में बरकरार रखा!

Thu, Mar 27 , 2025, 09:31 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिका ने अफगानिस्तान के गृह मंत्री मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी (Sirajuddin Haqqani) समेत हक्कानी आतंकवादी नेटवर्क के नेताओं पर से इनाम की राशि हटा दी है लेकिन इन्हें वैश्विक आतंकवादी समूह की सूची में बरकरार रखा है। हक्कानी नेटवर्क अफगानिस्तान में दशकों से चल रहे युद्ध के दौरान सबसे घातक हमलों के लिए जिम्मेदार था और इसके प्रमुख सिराजुद्दीन हक्कानी लंबे समय से अमेरिका के सबसे ‘मोस्ट वांटेड’ से एक थे , जिन पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित था।

इनाम रद्द करने की यह घोषणा अमेरिकी अधिकारियों की अफगानिस्तान की पहली यात्रा और उसके बाद तालिबान अधिकारियों द्वारा एक अमेरिकी नागरिक की रिहाई की घोषणा के कुछ दिनों बाद की गयी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक तीनों व्यक्ति विशेष रूप से वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित रहेंगे और हक्कानी नेटवर्क को विदेशी आतंकवादी संगठन (Foreign terrorist organization) की सूची में रखा गया है। अफगानिस्तान में तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने कहा कि अमेरिका ने हक्कानी नेटवर्क के अन्य नेताओं अब्दुल अजीज हक्कानी और याह्या हक्कानी के लिए भी घोषित इनाम रद्द कर दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत
गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग मामले के बाद राज्यसभा में खलबली! उठी 45 दिन का बुजुर्ग देखभाल और बाल देखभाल अवकाश सुविधा देने की मांग
WPL Final 2026 : ग्रैंड फ़ाइनल में RCB के सामने रिकॉर्ड 204 रनों की चुनौती, क्या दिल्ली अपनी पहली ट्रॉफ़ी जीत पाएगी?
Ghaziabad Sisters' Suicide Case : कोरियन हमारी ज़िंदगी थी…’ – गाजियाबाद ट्रिपल आत्महत्या के 9 पन्नों की डायरी में नए चौंकाने वाले खुलासे
Ajit Pawar's Plane Crash Case : बड़ी खबर! अजित पवार के प्लेन क्रैश से जुड़ी अहम खबर सामने आई, आखिर गलती कहां हुई...

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups