अतिक्रमण हटाने पर पति-पत्नी ने की थी आत्मदाह की कोशिश, पत्नी के बाद पति की भी मौत

Fri, Feb 06 , 2026, 12:46 PM

Source : Uni India

देवास: मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास में लगभग डेढ़ महीने पहले बस स्टैंड पर किए गए अतिक्रमण हटाने (Anti-encroachment drive) के दौरान वहां संचालित एक स्टेशनरी संचालक दंपति (stationery shop) द्वारा आत्मदाह की कोशिश में बुरी तरह झुलसी पत्नी की मौत के बाद अब पति ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को सतवास बस स्टैंड (Satwas bus stand) पर कतिपय लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाने का काम प्रशासन द्वारा किया जा रहा था। 

बस स्टैंड पर ही संतोष व्यास नामक व्यक्ति की स्टेशनरी की दुकान थी, जिससे उसके परिवार को रोजगार चल रहा था। इस अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुखी होकर संतोष व्यास और उनकी पत्नी जयश्री व्यास ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में इंदौर भेजा गया था। वहां उपचार के दौरान 11 जनवरी को श्रीमती व्यास की मृत्यु हो गई थी। कल देर शाम इंदौर में उपचार के दौरान संतोष व्यास ने भी दम तोड़ दिया। मृतक का शव आज सतवास लाया जायेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत
गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग मामले के बाद राज्यसभा में खलबली! उठी 45 दिन का बुजुर्ग देखभाल और बाल देखभाल अवकाश सुविधा देने की मांग

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups