गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग मामले के बाद राज्यसभा में खलबली! उठी 45 दिन का बुजुर्ग देखभाल और बाल देखभाल अवकाश सुविधा देने की मांग

Fri, Feb 06 , 2026, 12:38 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली:  बाल देखभाल अवकाश (child care leave) और मातृत्व अवकाश (maternity leave) की तर्ज पर सरकारी तथा निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को बुजुर्ग माता की देखभाल के लिए बुजुर्ग देखभाल अवकाश की सुविधा देने की शुक्रवार को राज्यसभा में मांग की गयी। भारतीय जनता पार्टी की सुमित्रा वाल्मीक (Bharatiya Janata Party's Sumitra Valmiki) ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 14.2 प्रतिशत है और वर्ष 2036 तक इनकी संख्या 28 करोड़ होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इन बुजुर्गों के बच्चों को रोजी-रोटी के लिए अपने राज्यों से दूसरी जगहों पर जाना पड़ता है जिससे ये बुजुर्ग अकेले रह जाते हैं और बीमारी के समय इनकी देखभाल करने के लिए कोई नहीं होता। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों के लिए उनके पुत्र या पुत्री का उनके पास होना जरूरी होता है लेकिन उन्हें अवकाश नहीं मिल पाता । 

इसलिए ये अपने बुजुर्ग माता पिता की जरूरत के समय देखभाल नहीं कर पाते ।भाजपा सदस्य ने कहा कि इसे देखते हुए सरकार को सरकारी और निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों जिनके माता पिता की उम्र 60 वर्ष से अधिक है उनके लिए 45 दिन के बुर्जुग देखभाल अवकाश की सुविधा शुरू करनी चाहिए। कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के लिए स्पष्ट नीति और जवाबदेही की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी स्पष्ट नियम कानून , नीति और जवाबदेही नहीं होने के कारण इन पर कोई लगाम नहीं है जिससे लोग विशेष रूप से बच्चे प्रभावित हो रहे हैं । 

उन्होंने गाजियाबाद में तीन बहनों की ऑनलाइन गेमिंग की लत (online gaming addiction) के कारण मौत का उदाहरण देते हुए कहा कि ये बच्चे अफवाह और झूठ के कारण गेम की आदत के शिकार हो गये और इन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा । भारतीय जनता पार्टी के सुभाष बराला ने ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग की जो बच्चों को पैकेट और डिब्बाबंद हानिकारक बिस्कुट , नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थ खाने के लिए ललचाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चोंं में कुपोषण बढ रहा है। उन्हीं की पार्टी के सदानंद महालु ने पर्यटक स्थलों पर साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने वाले पर्यटनों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बढते मामलों से पर्यटन क्षेत्र भी प्रभावित हो रहा है।

भाजपा के ही मिथिलेष कुमार ने देश भर में गौशालाओं में गौपालकों की नियुक्ति किये जाने की मांग की। भाजपा के ही डा भीम सिंह ने बिहार के इथेनाल संयंत्रों से इथेनाल खरीद कम किये जाने का मामला उठाते हुए कहा कि इससे ये संयंत्र बंद होने के कगार पर पहुंच गये हैं और कर्मचारियों के रोजगार पर सवाल खड़ा हो गया है। जया बच्चन ने विशेष बच्चों की शैक्षणिक और कौशल शिक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में विशेष शिक्षकों की भर्ती करने की मांग की। ये शिक्षक विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के आधार पर शिक्षा देने में योग्य होने चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत
गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग मामले के बाद राज्यसभा में खलबली! उठी 45 दिन का बुजुर्ग देखभाल और बाल देखभाल अवकाश सुविधा देने की मांग

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups