नयी दिल्ली: विपक्ष के हंगामे (uproar by the opposition) के कारण शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही (Lok Sabha proceedings) बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के लिए एक सदस्य का नाम पुकारा तभी विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा और नारेबाजी करने लगे और सदन के बीचोंबीच आ गए। अध्यक्ष ने कहा कि आप सदन को नियोजित तरीके से नहीं चलाने चाहते हैं जबकि यह सदस्यों का होता है और महत्त्वपूर्ण होता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) समेत कई सदस्यों को आज प्रश्न पूछना है।
उन्होंने कहा कि इस सत्र में अब तक सदन का 19 घंटे 13 मिनट समय बर्बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सदन की गरिमा को समाप्त करना चाहते हैं तो ऐसे सदन नहीं चलाया जा सकता है। अध्यक्ष के बार बार अग्रज के बाद भी हंगामा नहीं थमा तब उन्होंने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 06 , 2026, 12:28 PM