भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत

Fri, Feb 06 , 2026, 12:58 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Signs of Change in the BJP Organization: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उत्तर प्रदेश संगठन में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टी संगठन (party organization) में नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर देने की तैयारी चल रही है। लंबे समय से संगठन में जमे पदाधिकारियों की जगह नए चेहरों को शामिल करने पर गंभीर मंथन किया जा रहा है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी (new state BJP executive committee) को लेकर शीर्ष स्तर पर चर्चा तेज है।

 उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में संगठन को अधिक सक्रिय, संतुलित और चुनावी दृष्टि से मजबूत बनाने की रणनीति पर काम हो रहा है। पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि संगठन में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधते हुए ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाए, जिन्होंने जमीनी स्तर पर लगातार काम किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कई ऐसे पदाधिकारी जो लंबे समय से कार्यकारिणी में हैं, उन्हें इस बार बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह नए लोगों को शामिल कर संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश होगी। इसके लिए संभावित नामों की सूची तैयार की जा रही है, जिस पर केंद्रीय नेतृत्व की भी नजर है।

प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ जिला स्तर की कार्यकारिणियों में भी बदलाव संभव है। खासतौर पर आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी उन चेहरों को तरजीह देना चाहती है, जिनकी पकड़ अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत है और जो सामाजिक समीकरणों को साधने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा नेतृत्व का मानना है कि संगठन में समय-समय पर बदलाव जरूरी है, ताकि कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहे और पार्टी का जनाधार और मजबूत हो। ऐसे में आने वाले दिनों में भाजपा संगठन में नए चेहरों की एंट्री और पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय मानी जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत
गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग मामले के बाद राज्यसभा में खलबली! उठी 45 दिन का बुजुर्ग देखभाल और बाल देखभाल अवकाश सुविधा देने की मांग

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups