आधिपत्यवादी सोच न थोपे अमेरिका: चीन

Thu, Mar 27 , 2025, 11:41 AM

Source : Uni India

बीजिंग। चीन ने अमेरिका से अपनी आधिपत्यवादी सोच (hegemonic thinking) को उस पर न थोपने का आग्रह किया है और कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों (China-US relations) को शीत युद्ध की पुरानी मानसिकता से न देखे। चीन के विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) के प्रवक्ता गुओ जियाकुन (Guo Jiakun) ने बुधवार को बीजिंग में अमेरिका की एक रिपोर्ट में चीन को अपने शीर्ष सैन्य और साइबर खतरे के रूप में बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करने हुए ये बातें कहीं। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका हर साल इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना और पक्षपाती रिपोर्ट जारी करता है, जिससे चीन खतरा जैसी धारणाएं फैलाई जाती हैं।

 उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका इन रिपोर्ट का इस्तेमाल बड़े देशों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने, चीन को दबाने और अपने वैश्विक वर्चस्व को बनाए रखने के लिए करता है। चीन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि ताइवान मुद्दा पूरी तरह से उसका आंतरिक मामला है और इस पर किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि चीन ‘ताइवान स्वतंत्रता’ का विरोध करने और अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि कोई भी देश इसे हल्के में न ले या गलत अनुमान न लगाए।जियाकुन ने अमेरिका से आग्रह किया कि वह अपनी आधिपत्यवादी सोच को चीन पर न थोपे और चीन-अमेरिका संबंधों को शीत युद्ध की पुरानी मानसिकता से न देखे। उन्होंने कहा कि रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के नाम पर चीन को रोकने और दबाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत
गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग मामले के बाद राज्यसभा में खलबली! उठी 45 दिन का बुजुर्ग देखभाल और बाल देखभाल अवकाश सुविधा देने की मांग
WPL Final 2026 : ग्रैंड फ़ाइनल में RCB के सामने रिकॉर्ड 204 रनों की चुनौती, क्या दिल्ली अपनी पहली ट्रॉफ़ी जीत पाएगी?
Ghaziabad Sisters' Suicide Case : कोरियन हमारी ज़िंदगी थी…’ – गाजियाबाद ट्रिपल आत्महत्या के 9 पन्नों की डायरी में नए चौंकाने वाले खुलासे
Ajit Pawar's Plane Crash Case : बड़ी खबर! अजित पवार के प्लेन क्रैश से जुड़ी अहम खबर सामने आई, आखिर गलती कहां हुई...

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups