Consultation and Coordination Mechanism on Border Affairs: भारत, चीन के बीच सीमा संबंधी मामलों पर परामर्श एवं समन्वय तंत्र की 33वीं बैठक बीजिंग में सम्पन्न!

Wed, Mar 26 , 2025, 07:48 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: चीन ने कहा कि भारत के साथ सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र (Working Mechanism for Consultation and Coordination on Border Affairs) की 33वीं बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ठोस और प्रभावी उपाय करने पर सहमति व्यक्त की है। यह बैठक मंगलवार को बीजिंग में आयोजित की गई।

भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने इस बैठक के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा,‘ "चीन-भारत सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 33वीं बैठक आज बीजिंग में आयोजित की गई। दोनों पक्षों ने सकारात्मक, रचनात्मक और दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाते हुए पिछले दिसंबर में चीन-भारत सीमा प्रश्न के लिए विशेष प्रतिनिधियों की 23वीं बैठक के दौरान हुई आम सहमति को लागू करने पर विचारों का व्यापक और गहन आदान-प्रदान किया।"

फेइहोंग ने इसी पोस्ट में लिखा कि "दोनों पक्षों ने चीन-भारत सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ठोस और प्रभावी उपाय करने और चीन-भारत सीमा प्रश्न के लिए विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक के लिए सक्रिय रूप से तैयारी करने पर सहमति व्यक्त की।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत
गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग मामले के बाद राज्यसभा में खलबली! उठी 45 दिन का बुजुर्ग देखभाल और बाल देखभाल अवकाश सुविधा देने की मांग
WPL Final 2026 : ग्रैंड फ़ाइनल में RCB के सामने रिकॉर्ड 204 रनों की चुनौती, क्या दिल्ली अपनी पहली ट्रॉफ़ी जीत पाएगी?
Ghaziabad Sisters' Suicide Case : कोरियन हमारी ज़िंदगी थी…’ – गाजियाबाद ट्रिपल आत्महत्या के 9 पन्नों की डायरी में नए चौंकाने वाले खुलासे
Ajit Pawar's Plane Crash Case : बड़ी खबर! अजित पवार के प्लेन क्रैश से जुड़ी अहम खबर सामने आई, आखिर गलती कहां हुई...

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups