पश्चिमी सूडान में अर्धसैनिक बलों के हमले में मारे गये 45 से अधिक लोग

Sun, Mar 23 , 2025, 11:35 AM

Source : Uni India

खार्तूम। पश्चिमी सूडान (Western Sudan) में एल फशर से लगभग 210 किलोमीटर उत्तर में अल-मल्हा क्षेत्र में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) (Paramilitary Rapid Support Force (RSF) के हमले में 45 से अधिक नागरिक मारे गए।स्थानीय संगठनों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एल फशर में प्रतिरोध समितियों के समन्वय के एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, “आज, आरएसएफ के लड़ाकों ने बाजारों और आवासीय इलाकों (अल-मल्हा क्षेत्र में) में अपनी कार्रवाई फिर से शुरू कर दी... और आरएसएफ की अंधाधुंध गोलीबारी (Shootout) में 45 से अधिक नागरिक मारे गए।”
इस बीच, सूडानी डॉक्टर्स नेटवर्क ने ‘एक्स’ पर कहा कि, आरएसएफ ने अल-मल्हा क्षेत्र के 48 लोगों की “सामूहिक हत्या” की, जबकि हमले के दौरान 63 अन्य घायल हो गए।
संस्था ने चेतावनी दी कि दारफुर के लोगों के खिलाफ आरएसएफ द्वारा की गई “जातीय-आधारित सामूहिक हत्याएं” क्षेत्र में स्थिति को और जटिल बना देंगी। आरएसएफ ने अभी तक हमले के बारे में कोई टिप्पणी जारी नहीं की है।
आरएसएफ ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने अल-मल्हा क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है, जिसमें सूडानी सेना के साथ गठबंधन करने वाले सशस्त्र दारफुरी समूहों से बने संयुक्त बल का मुख्य शिविर है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत
गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग मामले के बाद राज्यसभा में खलबली! उठी 45 दिन का बुजुर्ग देखभाल और बाल देखभाल अवकाश सुविधा देने की मांग
WPL Final 2026 : ग्रैंड फ़ाइनल में RCB के सामने रिकॉर्ड 204 रनों की चुनौती, क्या दिल्ली अपनी पहली ट्रॉफ़ी जीत पाएगी?
Ghaziabad Sisters' Suicide Case : कोरियन हमारी ज़िंदगी थी…’ – गाजियाबाद ट्रिपल आत्महत्या के 9 पन्नों की डायरी में नए चौंकाने वाले खुलासे
Ajit Pawar's Plane Crash Case : बड़ी खबर! अजित पवार के प्लेन क्रैश से जुड़ी अहम खबर सामने आई, आखिर गलती कहां हुई...

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups