Land mafia being active: चौमूं क्षेत्र में भू-माफियाओं के सक्रिय होने की सूचना मिलने पर की जाएगी कार्यवाही-खींवसर

Tue, Jul 23 , 2024, 07:44 AM

Source : Uni India

जयपुर। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर (Health Minister Gajendra Singh Khinvsar) ने मंगलवार को विधानसभा (Assembly) में कहा कि चौमूं विधानसभा क्षेत्र (Choumu Assembly Constituency) में वर्तमान में जमीनों पर जबरन कब्जा करने वाले भू-माफिया सक्रिय (Land mafia active) नहीं है और इस संबंध में सूचना एवं रिपोर्ट प्राप्त होने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

श्री खींवसर शून्यकाल में चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से इस संबंध में उठाए गए मामले का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र चौमूं के अन्तर्गत चौमूं , गोविन्दगढ़, कालाडेरा तथा सामोद पुलिस थाना क्षेत्र आते हैं। इन थाना इलाकों में जमीन संबंधी धोखाधड़ी, फर्जी पट्टा तथा फर्जी एग्रीमेन्ट संबंधी वर्ष 2021 में 58 प्रकरण दर्ज हुए जिनमें से 13 प्रकरण में चालान तथा 45 प्रकरण में एफआर नतीजा दिया गया। वर्ष 2022 में दर्ज 68 प्रकरण में से 08 प्रकरण में चालान तथा 60 प्रकरण में एफआर नतीजा दिया गया। इसी प्रकार वर्ष 2023 में 69 प्रकरण दर्ज हुए जिनमें से 05 प्रकरण में चालान तथा 64 प्रकरणों में एफआर नतीजा दिया गया।

उन्होंने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र चौमूं में भू-माफिया की आपराधिक गतिविधियों एवं जमीनों पर अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण से उत्पन्न अनियमितता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उत्तरदायित्व है कि सभी अपराधियों को विधिसम्मत सजा मिले। सभी संबंधित मामलों में पूर्ण कार्रवाई होगी व शीघ्र न्याय मिलेगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि सुभाष मीणा नामक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट के संबंध में आज ही संबंधित पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए जाएंगे कि मामले कि उचित जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups