दार एस सलाम। तंजानिया में 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से तेज हवाएं (Strong winds) और हिंद महासागर (Indian Ocean) में दो मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने के आसार हैं। तंजानिया मौसम विज्ञान प्राधिकरण (TMA) ने सोमवार को बताया कि मेडागास्कर द्वीप (island of Madagascar) के उत्तर में मध्यम उष्णकटिबंधीय तूफान इली की उपस्थिति के कारण यहां चक्रवातीय तूफान (cyclonic storm) की स्थिति बनी हुयी है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मंगलवार तक तीन दिन तक तेज हवाएं और बड़ी लहरें चलने का अनुमान है। इसके अलावा, तटीय क्षेत्रों में खासकर मंगलवार देर रात बारिश होने के आसार हैं। मौसम प्रणालियों के विश्लेषण से पता चला है कि मध्यम उष्णकटिबंधीय तूफान एक गंभीर उष्णकटिबंधीय तूफान में मजबूत हो गया है,जो हिंद महासागर में बना हुआ है।
गौरतलब है कि मई में आये चक्रवातीय तूफान के कारण दो लोगों की जानें चली गयी थीं तथा सड़कों, पुलों, घरों और कृषि फसलों को भारी क्षति हुयी थी, जिसके मद्देनजर मौसम अधिकारियों ने प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिये पहले से ही चेतावनी जारी कर दी है ताकि वे समय पर इससे बचाव कर सकें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 21 , 2024, 11:38 AM