नोएडा में सड़क दुर्घटना में दो ट्रक चालकों की मौत, तीन गंभीर घायल

Tue, Feb 10 , 2026, 12:31 PM

Source : Uni India

Noida Accidental News: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-58 थाना (Noida's Sector 58 police station) क्षेत्रान्तर्गत मेरठ–दिल्ली हाईवे (Meerut-Delhi Highway) पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा कल देर रात उस समय हुआ जब तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गयी और राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य करते हुए बाधित यातायात स्थिति सुचारू किया। 

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 58 थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरठ की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी बीच वाली लेन में आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप चालक अमित वाहन में फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए मौके पर मौजूद तीन ट्रक चालकों ने अपने ट्रक साइड में खड़े कर मदद शुरू की। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे सब्जी से लदे ट्रक ने खड़े ट्रकों और वहां मौजूद चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक देवेंद्र (34) निवासी ढकिया हमीद नगर, शाहजहांपुर तथा गोविंद चौहान (35) निवासी फददपुर ऐरावाला बास, आजमगढ़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं वीरेंद्र (24), साहिल और हरिओम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

एवं पुलिस द्वारा मृतक तथा घायलों के परिजनों से संपर्क किया गया है साथ ही ट्रांसपोर्ट संचालक से संपर्क कर अवगत कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups