दिसानायके ने भारत-पाकिस्तान मैच सुनिश्चित करने के लिए शाहबाज शरीफ को दिया धन्यवाद

Tue, Feb 10 , 2026, 12:58 PM

Source : Uni India

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake) ने मंगलवार को आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व (ICC Men's T20 Cricket World Cup) में हाई-वोल्टेज इंडिया-पाकिस्तान मैच (India-Pakistan match) को सुनिश्चित करने के पाकिस्तान के फैसले का स्वागत करते प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में, दिसानायके ने टूर्नामेंट को जारी रखने की उनकी कोशिशों के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और दूसरी संबंधित अथॉरिटीज का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने लिखा, ''प्रधानमंत्री शहबाज, आपका धन्यवाद कि आपने यह सुश्निचित किया कि जिस खेल से हम सभी प्यार करते हैं, वह चलता रहे। खुशी है कि कोलंबो में चल रहे टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा मैच तय समय पर होगा। उन्होंने कहा, टूर्नामेंट के को-होस्ट के तौर पर, श्रीलंका आईसीसी और सभी संबंधित लोगों को उनकी कोशिशों के लिए धन्यवाद देता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups