Bhool Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में धमाका करेगी

Sun, Feb 08 , 2026, 12:22 PM

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला'  (Film -'Bhoot Bangla') 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर से एक साथ आए हैं। 'भूत बंगला' से पहले अक्षय और प्रियदर्शन 'हेराफेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन' और 'खट्टा मीठा' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल (Wamika Gabbi, Tabu and Paresh Rawal) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी भी नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 15 मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
फिल्म की रिलीज बदल गई है।अब 'भूत बंगला' 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर एक छोटा सा टीज़र शेयर किया है जिसमें एक काली बिल्ली दिखाई दे रही है। टेबल पर एक कैलेंडर रखा हुआ है,जो मई के पन्ने पर खुला है।बिल्ली 15 मई को खरोंचती है, कैलेंडर जमीन पर गिर जाता है और अप्रैल के पन्ने पर दूध फैल जाता है। बिल्ली 10 तारीख को चाटती है, जो फिल्म की नई रिलीज डेट का इशारा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "भूत बांग्ला का काउंटडाउन रिवाइंड। मिलते हैं थिएटर्स में।"
शोभा कपूर और एकता आर कपूर (Shobha Kapoor and Ekta R Kapoor) की बालाजी टेलीफिल्म्स, अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर, भूत बंगला को प्रोड्यूस कर रही हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups