Mass Shooting In America: अमेरिकी शहर सवाना में हुई गोलीबारी में 11 घायल

Mon, May 20 , 2024, 02:27 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य जॉर्जिया (American state of Georgia) के सवाना शहर में शनिवार आधी रात हुई सामूहिक गोलीबारी (mass shooting) में 11 लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस विभाग (local police department) ने दी। गोलीबारी की घटना शहर के लोकप्रिय पर्यटक स्थल एलिस स्क्वायर में दो महिलाओं के बीच बहस के दौरान शुरू हुई।

सवाना पुलिस विभाग (Savannah Police Department) ने रविवार को एक बयान में कहा कि सभी 11 वयस्क पीड़ितों की चोटों का इलाज किया गया और किसी की मौत नहीं हुई है। तटीय शहर हाल के दिनों में गोलीबारी की घटनाओं से ग्रसित रहा है। सवाना पुलिस विभाग के अनुसार, शनिवार रात को दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक वयस्क, एक किशोर की मौत हो गई और एक किशोर घायल हो गया। सवाना के मेयर वान जॉनसन ने कहा कि बंदूकों का प्रसार गोलीबारी का एक प्रमुख कारण है और सही बंदूक नियंत्रण कानूनों की आवश्यकता है। स्थानीय पुलिस विभाग के अनुसार, सवाना में इस वर्ष अब तक 12 हत्याएं हुई हैं, जो 2023 की इसी अवधि में 11 से एक से अधिक है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups