कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Sri Lankan President Ranil Wickremesinghe) ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी(Ebrahim Raisi), विदेश मंत्री होसैन आमिर अब्दुल्लाहियन (Foreign Minister Hossein Amir Abdullahian) और उनके दल के अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
ईरान के राष्ट्रपति रईसी और विदेश मंत्री अब्दुलाहियान की रविवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। हेलीकॉप्टर में सवार होने वालों में राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती और पूर्वी अजरबैजान प्रांत में इस्लामी क्रांति के नेता के प्रतिनिधि अयातुल्ला मोहम्मद अली आले-हाशेम के साथ कई अन्य लोग शामिल थे।
हेलीकॉप्टर पूर्वी अजरबैजान प्रांत के घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। श्री विक्रमसिंघे ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक संतप्त परिवारों, सरकार और ईरान के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री अब्लुल्लाहियन और उनके दल के अन्य सदस्यों के परिवारों के साथ हैं।” उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में श्रीलंका ईरान और उसके नागिरिकों के साथ खड़ा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 20 , 2024, 02:02 AM