खार्तूम, 19 मई (वार्ता)। मध्य सूडान (Sudan) के गीज़िरा राज्य (Gezira State) के एक गांव पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) (Paramilitary Rapid Support Force (RSF)) के हमले में कम से कम आठ नागरिक मारे गए। यह जानकारी एक प्रतिरोध समिति ने शनिवार को दी।
गीज़िरा राज्य की राजधानी वाड मदनी में प्रतिरोध समिति ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा कि आरएसएफ ने लूटपाट के उद्देश्य से गीज़िरा राज्य के अल-होश इलाके के वाड अल-मुनीर गांव पर हमला किया।
बयान में कहा गया कि इस हमले में आठ युवा नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। आरएसएफ ने अभी तक आरोप पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
आरएसएफ ने दिसंबर 2023 में सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) (Sudanese Armed Forces (SAF)) के वाड मदनी से हटने के बाद गीज़िरा राज्य पर नियंत्रण स्थापित कर लिया।
मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 15 अप्रैल, 2023 को एसएएफ और आरएसएफ (SAF and RSF) के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से, 15,550 मौतें हुई हैं, जबकि विस्थापित लोगों की संख्या बढ़कर 87 लाख तक पहुंच गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 19 , 2024, 10:26 AM