तेहरान। ईरान के उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में भारी बारिश (heavy rains) के कारण अचानक आयी बाढ़ (sudden floods) की चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गयी है। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में मशहद नगर पालिका (Mashhad Municipality) के अग्निशमन और सुरक्षा सेवा संगठन के प्रबंध निदेशक हामिद्रेजा काफिनिया के हवाले से बताया गया है कि बुधवार को खुरासान रजावी प्रांत (Khorasan Razavi province) के मशहद में एनकेलाब चौक पर बाढ़ के पानी में एक कार के अंदर फंसे दो लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि एनकेलाब चौक पर बचाव नौकाएं तैनात की गई थीं, जबकि बचाव दल संभावित जीवित बचे लोगों और पीड़ितों के लिए बाढ़ के पानी में फंसी कारों की तलाश कर रहे है। काफ़िनिया ने कहा कि उसी दिन बाढ़ के कारण शहर के एक अन्य पड़ोस में एक आवासीय इमारत ढह गई जिससे एक महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई। कम से कम 250 परिवारों को शहर और आसपास के गांवों में सुरक्षित स्थानों पर आश्रय दिया गया है। प्रांतीय मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार खुरासान रज़ावी प्रांत में मंगलवार से भारी बारिश शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में भी इसके जारी रहने की संभावना है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, May 17 , 2024, 11:50 AM