संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने राफा में हुई गोलीबारी (Shooting in Rafa) की घटना की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया है, जिसमें पूर्व भारतीय सैन्य अधिकारी वैभव अनिल काले (Indian Army officer Vaibhav Anil Kale) की मौत हो गई। एक टैंक ने संयुक्त राष्ट्र के एक सफेद वाहन के पिछले हिस्से को क्षतिग्रस किया, जिसमें वह यात्रा कर रहे थे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक (Farhan Haq) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने कर्नल काले के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना का विवरण का सत्यापन अभी भी इजरायली रक्षा बल के साथ किया जा रहा है, जहां अटकलें है कि कर्नल काले के वाहन को आईडीएफ ने टक्कर मारी थी।
2022 में भारतीय सेना (Indian Army) से समय से पूर्व सेवानिवृत्ति लेने के बाद, कर्नल काले दो महीने पहले संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग (डीएसएस) में सुरक्षा समन्वय अधिकारी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पहले 11 जम्मू और कश्मीर राइफल्स के साथ काम किया था। कर्नल काले गाजा युद्ध में मारे जाने वाले संयुक्त राष्ट्र के पहले कर्मचारी हैं।
फरहान ने कहा कि कि इस घटना में घायल हुई डीएसएस की एक महिला कर्मचारी आईसीयू में भर्ती है। वह चिकित्सा प्राप्त कर रही है और हमें विश्वास है कि ठीक हो जाएंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या इज़राइल की ओर गोलियां चलाई गई थीं, जिसने राफा में अपनी सेना तैनात की है, उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया, कहा कि यह एक टैंक से गोला दागा गया था। उन्होंने दोहराया कि इजरायल के साथ बातचीत चल रही है जिससे "यह निर्धारित किया जा सके कि यह घटना कैसे हुई और क्या हुआ।"
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत ने बुधवार को पूर्व भारतीय सेना अधिकारी कर्नल काले की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया, जो युद्धग्रस्त राफा में संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर गोलाबारी में मारे गए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि संयुक्त राष्ट्र और इजराइल में भारतीय दूतावास शव को भारत भेजने के लिए हरसंभव मदद कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारतीय मिशन घटना की जांच के संबंध में संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 16 , 2024, 10:09 AM