अमेरिका के 16 राज्यों ने एलएनजी निर्यात पर प्रतिबंध को लेकर बिडेन प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया

Fri, Mar 22, 2024, 02:12

Source : Uni India

वाशिंगटन। टेक्सास सहित 16 अमेरिकी राज्यों (16 US states) ने बिडेन प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर कर कहा है कि तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात पर प्रतिबंध प्राकृतिक गैस अधिनियम (Natural Gas Act) और ऊर्जा विभाग की नीति (Energy Department policy) के खिलाफ है। टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन (Texas Attorney General Ken Paxton) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

 पैक्सटन ने गुरुवार को कहा कि “ टेक्सास ने लुइसियाना और 14 अन्य राज्यों के साथ मिलकर असंवैधानिक एलएनजी निर्यात प्रतिबंध को निरस्त करने के लिए मुकदमा दायर किया है, जो निर्यात के पक्ष में प्राकृतिक गैस अधिनियम की धारणा, ऊर्जा विभाग की दशकों पूरानी नीति और निर्यात पर राज्य एवं निजी निर्भरता को नजरअंदाज करता है।”

जिन राज्यों ने मुकदमा दायर किया है उनमें टेक्सास के अलावा लुइसियाना, मिसिसिपी, अलबामा, अलास्का, आर्कासस, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, कंसास, मोंटाना, नेब्रास्का, ओक्लाहोमा, साउथ कैरोलिना, यूटा, वेस्ट वर्जीनिया और व्योमिंग शामिल हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups