PAK vs USA: पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया 191 रनों का लक्ष्य!

Tue, Feb 10 , 2026, 10:42 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोलंबो। साहिबजादा फरहान (73) और बाबर आजम (46) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने टी-20 विश्वकप (T20 World Cup) के 12वें मुकाबले अमेरिका को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। छठे ओवर में वान शाल्कविक ने सैम अयूब (19) को आउट कर अमेरिका को पहली सफलता दिलाई। इसी ओवर में वान शाल्कविक ने कप्तान आगा सलमान (एक) को भी आउट कर पवेलियन भेज दिया।

 इसके बाद बल्लेबाजी करने आये बाबर आजम (Babar Azam) ने साहिबजादा फरहान के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिये 81 रनों की साझेदारी हुई। 15वें ओवर में मोहम्मद मोहिसिन (Mohammad Mohsin) ने बाबर आजम (46) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। अगले ही ओवर में हरमीत सिंह ने शतक की ओर बढ़ रहे साहिबजादा फरहान को आउटकर पवेलियन भेज दिया। साहिबजादा फरहान 41 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के लगाते हुए 73 रनों की पारी खेली। शादाब खान ने 12 गेंदों में 30 रन बनाये। अमेरिकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तान के शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 190 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। अमेरिका के लिए शैडली वान शाल्कविक ने चार विकेट लिये। सौरभ नेत्रवलकर, मोहम्मद मोहिसिन और हरमीत सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups