World Seafood Congress: विश्व सीफूड कांग्रेस में वैश्विक समुद्री अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका पर रहेगा फोकस!

Tue, Feb 10 , 2026, 09:34 PM

Source : Uni India

चेन्नई। वैश्विक समुद्री अर्थव्यवस्था (Global Marine Economy) में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका और समुद्री अवयव (मरीन इंग्रीडिएंट्स) क्षेत्र में बढ़ती स्थिरता संबंधी चुनौतियों पर बुधवार को यहां एक क्षेत्रीय कार्यशाला में विशेष चर्चा होगी। यह कार्यशाला यहां चल रही विश्व सीफूड कांग्रेस के दौरान आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला बे ऑफ बंगाल प्रोग्राम इंटर-गवर्नमेंटल ऑर्गनाइजेशन (BOBG-IGO) कर रहा है। बीओबीजी-आईजीओ के निदेशक डॉ. पी. कृष्णन (Dr. P. Krishnan) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।केंद्रीय मत्स्य पालन संयुक्त सचिव सागर मेहरा कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इस क्षेत्रीय कार्यशाला का मुख्य विषय भारत की सीफूड अर्थव्यवस्था और जलीय कृषि (FAO) क्षेत्र की भूमिका पर रहेगा। साथ ही, वैल्यू चेन से जुड़े विभिन्न हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श होगा।

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के सहयोग से आयोजित हो रही इस चर्चा में भारत का एक्वाकल्चर क्षेत्र, मजबूत निर्यात बाजार और एक्वाफीड की बढ़ती मांग पर चर्चा होगी। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के पड़ोसी देशों के क्षेत्रीय दृष्टिकोण भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा हो सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups