यूएन ने सतत विकास के लिए सुरक्षित एआई प्रणाली के प्रस्ताव को अपनाया

Fri, Mar 22, 2024, 12:03

Source : Uni India

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने गुरुवार को सतत विकास के लिए सुरक्षित, संरक्षित और भरोसेमंद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए एक प्रस्ताव को अपनाया। यह प्रस्ताव सुरक्षित, सुदृढ़ और भरोसेमंद एआई प्रणाली (AI systems) के मानक को बढ़ावा देने, डिजिटल रूपांतरण (digital transformation) और उनके लाभों तक समान पहुंच की आवश्यकता पर बल देता है जिससे सतत विकास को प्राप्त किया जा सके और विशेष रूप से विकासशील देशों के लिए अन्य साझा वैश्विक चुनौतियों (Shared global challenges)का समाधान किया जा सके।

यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को प्रोत्साहित करता है और सभी क्षेत्रों और देशों के बहु-हितधारकों को सुरक्षित, संरक्षित और भरोसेमंद एआई प्रणाली से संबंधित नियामक और शासन दृष्टिकोण और अवसंरचना को विकसित करने और समर्थन करने के लिए आमंत्रित करता है।

प्रस्ताव इस बात पर बल देता है कि एआई प्रणाली पूरे जीवन चक्र में मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान, संरक्षण और प्रचार किया जाना चाहिए। यह एआई शासन के क्षेत्र में विकास पर चर्चा जारी रखने के महत्व को स्वीकार करता है जिससे अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण एआई प्रणाली के विकास एवं उपयोग के साथ तालमेल निरंतर बनाए रखें।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups