road accident : अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में 21 लोगों की मौत

Sun, Mar 17 , 2024, 03:10 AM

Source : Uni India

कंधार, 17 मार्च (वार्ता)। अफगानिस्तान (afghanistan) के हेलमंद प्रांत में रविवार को एक सड़क दुर्घटना (road accident) में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मावलवी मोहम्मद कासिम रियाज ने यह जानकारी दी है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह गेरेशक जिले में हुई जब हेरात जा रही एक यात्री बस एक टैंकर और एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। इसके बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई, जिससे 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण लापरवाही से गाड़ी चलाना हो सकता है। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
इस बीच, सरकारी बख्तर समाचार एजेंसी ने दुर्घटना में 21 लोगों की मौत और 38 घायलों की गिनती की है।
यातायात पुलिस महानिदेशालय के अनुसार, पिछले 10 महीनों में अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाओं के कारण 1,600 से अधिक लोग मारे गए हैं और 4,000 से अधिक घायल हुए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups