ढाका, 13 मार्च (वार्ता)। सोमालिया (somalia) के समुद्री लुटेरों ने हिंद महासागर (Indian Ocean) में बंगलादेश (bangladesh) के मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया और इसमें सवार चालक दल के सभी 23 सदस्यों को बंधक बना लिया गया।
बंगलादेश के जहाजरानी विभाग के महानिदेशक मोहम्मद मकसूद आलम ने ‘द डेली स्टार’ को बुधवार को बताया कि समुद्री लुटेरों के सोमालियाई होने का संदेह है क्योंकि तट उसी देश में स्थित है। श्री आलम ने कहा, “एमवी अब्दुल्ला नाम का मालवाहक जहाज मोज़ाम्बिक के मापुतो बंदरगाह से संयुक्त अरब अमीरात के अल हमरियाह बंदरगाह तक कोयला ले जा रहा था। उसी दौरान, समुद्री लुटेरों ने जहाज का अपहरण कर लिया है। चालक दल ने समुद्री लुटेरों के पास भारी हथियार होने की जानकारी दी है।”
उन्होंने बताया कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं तथा सरकार उन्हें और जहाज को बचाने के लिए प्रयास कर रही है। अधिकारी ने पुष्टि की कि यह जहाज बंगलादेशी एसआर शिपिंग लाइन्स का है। इससे पहले वर्ष 2010 में, अरब सागर में इसी कंपनी के एक और जहाज को समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 13 , 2024, 07:40 AM