मैड्रिड। स्पेन के ग्रैन कैनरिया द्वीप (Spain's Gran Canaria island) से लगभग 140 किलोमीटर दक्षिण में मंगलवार सुबह एक प्रवासी नाव (migrant boat) को बचाए जाने के बाद कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्पेनिश समुद्री बचाव सेवाओं (Spanish maritime rescue services) ने यह जानकारी दी।
बचाव सेवाओं ने कहा कि जब जहाज पर सवार प्रवासी स्पेनिश तट तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे उसी दौरान ये मौतें गंभीर निर्जलीकरण (severe dehydration) के कारण हुईं। नाव को एक व्यापारी जहाज ने सोमवार को लगभग शाम आठ बजे देखा, जिसने बचाव सेवाओं को सतर्क (alerted rescue services) कर दिया। सहायता के लिए दो हेलीकॉप्टर और एक बचाव जहाज भेजा गया।
प्रवासी नाव पर दो शव मिले, जबकि 34 जीवित बचे थे, जिनमें 27 पुरुष और सात महिलाएं थीं। वे उप-सहारा अफ्रीका से बताए गए हैं। जीवित बचे लोगों ने बताया कि अफ्रीका के उत्तर-पश्चिमी तट से खतरनाक पार करते समय पांच व्यक्तियों की मौत हो गई थी, उनके शरीर समुद्र में फेंक दिए गए थे।
कैनरी आइलैंड्स आपातकालीन सेवाओं और रेड क्रॉस ने घाट पर जीवित बचे लोगों के इलाज के लिए एक आपातकालीन केंद्र की स्थापना की। उनमें से अधिकांश गंभीर निर्जलीकरण से पीड़ित थे, जिनमें से दो 24 वर्षीय पुरुषों की हालत गंभीर है। एल हिएरो द्वीप के दक्षिणी तट पर 6 मार्च को एक और प्रवासी जहाज देखा गया। उसमें सवार लोगों में से पांच लोगों की मौत हो गई और 15 को अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 13 , 2024, 10:10 AM