दक्षिण सीरिया में इज़रायली हमलों में 2 विदेशी मारे गये

Wed, Mar 13 , 2024, 10:02 AM

Source : Uni India

दमिश्क। दक्षिणी सीरियाई प्रांत कुनेइत्रा (southern Syrian province of Quneitra) में इजरायली हवाई हमलों (Israeli air strikes) में दो लोग मारे गए। इनके बारे में माना जा रहा है कि वे विदेशी आतंकवादी (foreign terrorists) थे। युद्ध पर निगरानी करने वाली संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (Syrian Observatory for Human Rights) के अनुसार मारे गये लोगों की पहचान स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि या तो लेबनानी हिजबुल्लाह या ईरानी मिलिशिया से जुड़े हुए हैं। ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह ने कहा कि हवाई हमलों ने कुनीत्रा ग्रामीण इलाके में खान अर्नबेह के उत्तर में स्थित तेल अहमर क्षेत्र में दो स्थानों को निशाना बनाया।

संस्था ने कहा कि इस घटना से पहले इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स के साथ सीरियाई सीमा के करीब ईन अल-नौरिया क्षेत्र के पास एक अन्य स्थान को सीधे इजरायल द्वारा लक्षित किया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups