Residential Building Collapsed: पाकिस्तान में आवासीय इमारत ढहने से नौ की मौत, दो घायल

Tue, Mar 12 , 2024, 02:16 AM

Source : Uni India

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर (Multan city) में मंगलवार को एक आवासीय इमारत ढह (residential building collapsed) जाने से करीब नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुल्तान के जिला आपातकालीन अधिकारी (Multan District Emergency Officer) कलीम उल्लाह ने शिन्हुआ को बताया कि शहर के हरम गेट इलाके (Haram Gate area) के पास आज तड़के तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई।(Residential Building Collapsed)

उन्होंने बताया कि मलबे में कुल 11 लोग दब गए थे। बचाव अधिकारियाें ओर से बचाव और तलाशी अभियान के कुछ घंटों बाद मलबे से नौ शवों को निकाला गया और दो अन्य लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से सात लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। (Building Collapsed In Pakistan)

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups