हैती में आपराधिक गिरोहों ने राष्ट्रपति भवन समेत सरकारी ठिकानों पर किया हमला

Sat, Mar 09 , 2024, 03:59 AM

Source : Uni India

पोर्ट-ऑ-प्रिंस। हैती में आपराधिक गिरोहों (Criminal gangs in Haiti) ने देश की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस (Port-au-Prince) में राष्ट्रपति भवन, गृह मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय सहित कई सरकारी इमारतों पर हमला किया है। एबीसी न्यूज प्रसारक ने शनिवार को यह जानकारी कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से दी।

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम कई अलग-अलग आपराधिक समूहों ने राष्ट्रपति भवन सहित कई सरकारी कार्यालयों पर हमले (attacked several government offices) किए। पुलिस और आपराधिक गिरोह की झड़प में कम से कम 12 हमलावर मारे गए। समाचार प्रसारक ने कहा कि हैती के नागरिकों ने भारी गोलीबारी और विस्फोट की गूंज सुनी। आपराधिक गिरोहों (criminal gangs) और पुलिस के बीच हिंसक झड़पों के कारण सैकड़ों लोगों को अपने क्षेत्र से भागने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी पुलिसकर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह एक सशस्त्र गिरोह ने हैती की सबसे बड़ी जेल पर धावा बोला था और जेल में बंद कई कैदियों को मुक्त कराया। इसके अलावा एक अन्य जेल पर भी धावा बोला था। हैती के अधिकारियों ने अपराधियों को हिरासत में लेने के लिए 72 घंटे की आपात स्थिति और कर्फ्यू की घोषणा की थी।
हैती सरकार ने गुरुवार को कहा कि राजधानी क्षेत्र में हाल ही में घोषित आपातकाल अप्रैल की शुरुआत तक लागू रहेगा।

हैती में लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक संकट बना हुआ है। सात जुलाई, 2021 को राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज़ की हत्या के बाद देश में आपराधिक गिरोहों की वारदतें और भी बढ़ गयी हैं। देश में आपराधिक गतिविधियों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जबकि प्राकृतिक आपदाओं के कारण मानवीय संकट की स्थिति और बिगड़ रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups