Maldives India Dispute: राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohammed Muizzu) के सत्ता में आने के बाद से भारत और मालदीव के बीच तनाव (Maldives India Dispute) बना हुआ है। मुइज्जू अपने देश में मौजूद भारतीय सैनिकों को वापस भेज रहा है। जवानों की जगह अब भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ (Indian technical experts) लेंगे जो वहां मौजूद भारतीय हेलीकॉप्टरों (Indian helicopters) का संचालन करेंगे। अब इस संबंध में मालदीव से बड़ा बयान सामने आया है।
भारतीय जवानों (Indian soldiers) को वापस भेजने के विवादित फैसले के बाद मालदीव ने अब क्रू और तकनीकी विशेषज्ञों पर दावा किया है। मालदीव के चीन समर्थक राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय हेलीकॉप्टर और उसके चालक दल के संचालन पर मालदीव का पूरा नियंत्रण होगा। राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली चीन यात्रा के बाद से बीजिंग मालदीव में भारी निवेश कर रहा है। इतना ही नहीं, चीन ने बड़ी चालाकी से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस द्वीपीय देश को कर्ज के जाल में फंसाना शुरू कर दिया है।
मालदीव की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर और उसके चालक दल को संचालित करने का अधिकार मालदीव के पास होगा। इसके अलावा मालदीव के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (Chief of Defense Force of Maldives) ने यह भी कहा कि मालदीव से भारतीय सेना की पूर्ण वापसी पर चर्चा चल रही है। सत्ता संभालने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों को वापस भेजने का फैसला किया।
मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के योजना, रणनीति और संसाधन प्रबंधन निदेशक कर्नल अहमद मुजुथाबा मोहम्मद ने कहा कि भारतीय बलों की वापसी की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है। कर्नल मोहम्मद ने यह भी कहा कि अड्डू शहर में तैनात भारतीय हेलीकॉप्टर की मरम्मत का काम चल रहा है। सैनिकों की जगह मुख्य तकनीकी विशेषज्ञों और नागरिकों को लिया जाएगा, जिनकी संख्या 26 होगी।
29 फरवरी को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, 'उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को संचालित करने वाली पहली तकनीकी टीम मालदीव पहुंच गई है। ये जवान वहां मौजूद उन सैनिकों की जगह लेंगे जो फिलहाल हेलीकॉप्टर संभाल रहे हैं। भारत के पास मालदीव में दो एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर 228 समुद्री गश्ती विमान हैं, जिसके संचालन के लिए भारतीय सेना को वहां भेजा गया था, जो अब वापस लौट रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 09 , 2024, 10:40 AM