वाशिंगटन, 06 मार्च (वार्ता)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Joe Biden) और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2024 (Former President Donald Trump 2024) के राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के लिए अपनी-अपनी पार्टी की प्राथमिक दौड़ में आगे चल रहे हैं।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी लेखक मैरिएन विलियमसन और कांग्रेसी डीन फिलिप्स की चुनौती के बीच श्री बाइडेन ने अलबामा, मैसाचुसेट्स, मेन, नॉर्थ कैरोलिना, ओक्लाहोमा, टेनेसी, वर्जीनिया और वर्मोंट की डेमोक्रेटिक प्राइमरी और आयोवा में पार्टी के कॉकस में जीत हासिल की है।
इस बीच, श्री ट्रम्प का दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली को हराकर अलबामा, उत्तरी कैरोलिना, ओकलाहोमा, टेनेसी और वर्जीनिया में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनावों में जीत हासिल करने का अनुमान लगाया गया है।
कैलिफ़ोर्निया और टेक्सास और अमेरिकी क्षेत्र अमेरिकन समोआ सहित पंद्रह राज्यों में मंगलवार को प्राइमरी चुनाव हुए



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 06 , 2024, 12:41 PM