Egyptian capital Cairo: गाजा में संघर्ष विराम पर बातचीत में इजरायली प्रतिनिधिमंडल शामिल नहीं

Mon, Mar 04 , 2024, 01:57 AM

Source : Uni India

येरूशलम। इजरायली प्रतिनिधिमंडल (Israeli delegation) ने गाजा पट्टी में युद्धविराम और बंधकों (ceasefire and hostage exchange) की अदला-बदली पर बातचीत में शामिल नहीं होने का फैसला किया है वहीं हमास ने जीवित बंधकों (surviving hostages) की सूची प्रदान करने के इजरायल के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अधिकारियों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। अल क़ाहेरा न्यूज़ ब्रॉडकास्टर (Al Cairo news broadcaster) के मुतबािक कतर और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल एवं साथ ही हमास प्रतिनिधिमंडल, गाजा पट्टी में तनाव कम करने पर नए दौर की बातचीत करने के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा (Egyptian capital Cairo) पहुंचे। रिपोर्ट में कहा गया है कि कतर के प्रधानमंत्री ने रविवार को इजरायली गुप्त खुफिया सेवा (मोसाद) के प्रमुख डेविड बार्निया को हमास के इनकार के बारे में सूचित किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा, हमास इजरायल के साथ पहले से प्रस्तावित अमेरिकी कैदी विनिमय सौदे पर भी सहमत नहीं था, जिससे इजरायल के वार्ता छोड़ने के फैसले पर भी असर पड़ा।

एक्सियोस समाचार वेबसाइट ने रविवार को बताया कि गाजा पट्टी में युद्धविराम के लिए प्रस्तावित समझौते की रूपरेखा में 40 इजरायली बंधकों के बदले इजरायल में बंद लगभग 400 फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली शामिल है। कथित तौर पर मसौदा समझौते में संघर्ष में छह सप्ताह का विराम और उत्तरी गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों की क्रमिक वापसी भी शामिल है।

कतर ने 24 नवंबर को इज़रायल और हमास के बीच एक अस्थायी संघर्ष विराम और कुछ कैदियों और बंधकों की अदला-बदली के साथ-साथ गाजा पट्टी में मानवीय सहायता के वितरण पर एक समझौते में मध्यस्थता की। युद्धविराम को कई बार बढ़ाया गया और यह एक दिसंबर को समाप्त हो गया। माना जाता है कि गाजा में अभी भी 100 से अधिक बंधक हमास के पास हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups