गाजा। गाजा शहर में मानवीय सहायता (humanitarian aid) की प्रतीक्षा कर रहे कई फिलिस्तीनी इजरायली हमले (Israeli Attack) में मारे गए और कई लोग घायल हो गए है। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने रविवार को एक प्रेस बयान में यह जानकारी दी। फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों (Palestinian security and medical sources) ने बताया कि इजरायली बलों ने गाजा शहर के दक्षिण में कुवैत चौराहे पर आटे से लदे सहायता ट्रकों का इंतजार कर रहे लोगों पर गोलीबारी की।
इससे पहले रविवार को सरकारी फिलिस्तीन टीवी के अनुसार, इजरायली युद्धक विमानों (Israeli warplanes bombed) ने मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह में मानवीय सहायता ले जा रहे एक छोटे ट्रक पर बमबारी की, जिसमें कम से कम आठ लोग मारे गए। इजरायल की ओर से इन घटनाओं पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गयी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 04 , 2024, 10:23 AM