साओ पाउलो। दक्षिणी ब्राजील (southern Brazil) के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के पेलोटास शहर में रविवार को एक बस के पलट (Bus accident) जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। संघीय राजमार्ग पुलिस (Federal Highway Police) ने यह जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ित महिलाएं थीं। इनमें एक की उम्र 42 साल और दूसरी की 70 साल थी। उन्होंने बताया कि संघीय राजमार्ग बीआर-116 पर बस चालक ने मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर से बचने की कोशिश की तो बस पलट गई।
बस पर्यटकों को सांता विटोरिया डो पालमार से कैक्सियास डो सुल ले जा रही थी, जहां पारंपरिक राष्ट्रीय अंगूर महोत्सव मनाया जाता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 04 , 2024, 10:12 AM