तेहरान। ईरान में 15 हजार से अधिक उम्मीदवारों (candidates) में से सांसद चुनने के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। 290 सीटों वाली संसद को इस्लामिक कंसल्टेटिव असेंबली (Islamic Consultative Assembly) के नाम से जाना जाता है और 144 सीटों वाली विशेषज्ञों की असेंबली जिसके पास ईरान के सर्वोच्च नेता (Iran's supreme leader) को नियुक्त करने का अधिकार है। दोनों में सीटों के लिए दौड़ जारी है। ईरान में हर चार साल में फ्रांसीसी चुनाव प्रणाली की तर्ज पर चुनाव होते हैं। पहले दौर के मतदान में अगर किसी उम्मीदवार को 50 फीसदी से ज्यादा वोट नहीं मिले, तो दूसरे दौर में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले दो उम्मीदवारों के लिए वोट डाले जाते हैं।
शिया मुस्लिम बहुल देश ईरान (Shia Muslim majority country Iran) में एक मार्च यानी आज संसदीय चुनाव (Parliamentary elections) हो रहे हैं। आज लोग देश के सर्वोच्च नेता यानी राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। 2020 के संसदीय चुनावों के बाद देश काफी चुनौतियों का सामना कर रहा है। इस चुनाव को लोकतांत्रिक सुधार, पश्चिमी देशों के साथ तकरार और खराब अर्थव्यवस्था की कसौटी पर परखा जा रहा है।
सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने ईरानी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील का आह्वान करते हुए कहा कि भारी मतदान से अमेरिका, इज़रायल और अन्य बुरी नजर रखने वालो को यह साबित हो जाएगा कि इस्लामी गणतंत्र हमेशा की तरह मजबूत है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 01 , 2024, 01:41 AM