Hunger in Gaza: संरा ने गाजा में भुखमरी के बढ़ते खतरों की चेतावनी दी

Fri, Mar 01 , 2024, 11:25 AM

Source : Uni India

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र (UN) एजेंसियों और अधिकारियों ने गुरुवार को युद्धग्रस्त गाजा में भुखमरी, हताशा (starvation, desperation) और सामाजिक अव्यवस्था (social chaos in war-torn Gaza) के बढ़ते खतरों की चेतावनी दी। उन्होंने सहायता चाहने वाले फिलिस्तीनी नागरिकों (Palestinian civilians) की हत्या की भी निंदा की और संघर्ष को समाप्त करने का आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने गुरुवार को गाजा पर एक बयान जारी कर कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गाजा में संघर्ष में हुई दुखद मानवीय क्षति से स्तब्ध हैं।

बयान में कहा गया, “महासचिव आज उत्तरी गाजा में हुई घटना की निंदा करते हैं जिसमें जीवन-रक्षक सहायता मांगते समय कथित तौर पर 100 से अधिक लोग मारे गए या घायल हो गए। गाजा में हताश नागरिकों को तत्काल मदद की जरूरत है, जिसमें घिरे उत्तर के लोग भी शामिल हैं जहां संयुक्त राष्ट्र ने एक सप्ताह से अधिक समय में सहायता देने में सक्षम नहीं हूं,।'

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups